रुचि गुर्जर राजस्थान के खेतड़ी गांव की रहने वाली हैं। पारंपरिक गुर्जर परिवार से होने के बावजूद उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा।
रुचि ने महारानी कॉलेज जयपुर से बीबीए की डिग्री ली। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने सपनों को भी नहीं छोड़ा।
रुचि ने अपने करियर की शुरुआत एक सॉफ्टवेयर कंपनी से की, लेकिन जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय को चुना।
‘एक लड़की’ (अमन वर्मा संग), ‘हेली मैं चोर’ और ‘जब तू मेरी ना रही’ जैसे गानों से उन्हें पहचान मिली।
2023 में रुचि को मिस हरियाणा का ताज मिला, जो उनके आत्मविश्वास और मेहनत का प्रतीक है।
रुचि अब बॉलीवुड में काम कर रही हैं और जल्द ही साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आने की इच्छा रखती हैं।
‘सो लॉन्ग वैली’ के प्रीमियर पर निर्माता से झगड़ा हुआ। रुचि ने 25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में FIR भी दर्ज करवाई है।