मृणाल ठाकुर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की और अब बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री में भी नाम कमा रही हैं।
मृणाल का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का सपना देखा।
मृणाल ने Zee TV के शो
'कुमकुम भाग्य'
में 'बुलबुल' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। इसी रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में ब्रेक दिलाया।
2018 में मृणाल ने
'लव सोनिया'
से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो मानव तस्करी पर आधारित फिल्म थी। उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स ने खूब सराहा।
मृणाल ने
'सुपर 30'
(ऋतिक रोशन के साथ),
'जर्सी'
(शाहिद कपूर संग) और
'सीता रामम'
जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
मृणाल ठाकुर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं। उनका फैशन सेंस और स्माइल फैंस को बेहद पसंद आता है।
मृणाल अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, जिनमें साउथ और बॉलीवुड दोनों की फिल्में शामिल हैं। फैन्स को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।