Tatkal Train Ticket Booking – भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे। इनका उद्देश्य पारदर्शिता, सुरक्षा और टिकट बुकिंग को अधिक न्यायसंगत बनाना है।

कभी-कभी हम अचानक से प्लान बना लेते हैं, कहीं घुमने जाते हैं दोस्तों या परिवार के साथ।
फ्लाइट की टिकट महंगी होने के कारण से हमारे पास का विकल्प बचता है ट्रेन का। लेकिन अगर एडवांस टिकट नहीं करा सकें तो तत्काल टिकट के लिए पैसा छूट जाता है।
Tatkal Train Ticket Booking मुख्य बदलाव
आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य (1 जुलाई 2025 से)
अब IRCTC वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन Tatkal Train Ticket Booking केवल आधार प्रमाणीकरण वाले यूजर्स ही कर पाएंगे।
OTP आधारित आधार प्रमाणीकरण (15 जुलाई 2025 से)
अब Tatkal Train Ticket Booking चाहे ऑनलाइन हो, काउंटर से हो या एजेंट के माध्यम से हो, यूजर के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा।
एजेंट्स पर समय सीमा प्रतिबंध
Tatkal Train Ticket Booking के पहले 30 मिनट तक अधिकृत रेलवे एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, ताकि आम यात्रियों को प्राथमिकता मिल सके।
AC क्लास के लिए: सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे।
Non-AC क्लास के लिए: सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक एजेंटों पर रोक रहेगी।
वेटिंग लिस्ट यात्री नियम
अब Sleeper या AC कोच में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को उन कोचों में यात्रा की अनुमति नहीं होगी। ऐसे यात्री केवल जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे।
लगेज सीमा
बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्री निम्नलिखित वजन तक सामान ले जा सकते हैं:
First AC: 70 किलोग्राम
First Class / AC-2 Tier: 50 किलोग्राम
AC 3-Tier / AC Chair Car / Sleeper: 40 किलोग्राम
अन्य श्रेणियाँ: 35 किलोग्राम
अग्रिम आरक्षण अवधि
अब किसी भी ट्रेन का टिकट 60 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है।
नोट: ये नियम यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए बनाए गए हैं। समय पर अपना आधार अपडेट करवाएं और अपना मोबाइल नंबर भी सुनिश्चित करें कि वही रजिस्टर्ड हो।
ये जानकारी अपने दोस्तों व परिवार के साथ जरूर साझा करें ताकि सभी अपडेट रह सकें।
Disclaimer: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और आधिकारिक घोषणाओं के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी हेतु आप नियम अनुसार रेलवे की वेबसाइट पर चेक करते रहें.