Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और दमदार कैमरा

Published On: September 5, 2025
Follow Us
Samsung Galaxy S25 FE

Samsung Galaxy S25 FE: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इंतज़ार हमेशा लंबा लगता है, लेकिन जब Samsung जैसी कंपनी कोई नया डिवाइस लेकर आती है, तो उसका क्रेज़ कुछ और ही होता है। लंबे समय से चर्चा में रहा Samsung Galaxy S25 FE आखिरकार लॉन्च हो चुका है और इसमें वो सब कुछ है जो एक मॉडर्न यूज़र अपने स्मार्टफोन में चाहता है।

शानदार डिस्प्ले और दमदार डिज़ाइन

Samsung Galaxy S25 FE
Samsung Galaxy S25 FE

Samsung Galaxy S25 FE में आपको मिलता है 6.7-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन धूप में भी बखूबी साफ दिखता है और स्मूद स्क्रॉलिंग का मज़ा देता है। इसके ग्लास फिनिश और एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ फोन प्रीमियम लुक देता है। सिर्फ 7.4mm मोटाई और 190 ग्राम वजन इसे हल्का और स्लिम बनाता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी

Samsung Galaxy S25 FE फोन Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करता है, जो पहले Galaxy S24 सीरीज़ में देखने को मिला था। इसमें लगी 4,900 mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सही एडॉप्टर (जो अलग से खरीदना होगा) के साथ फोन सिर्फ 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाता है।

बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस

Samsung Galaxy S25 FE
Samsung Galaxy S25 FE

कैमरा सेक्शन में भी Samsung ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसमें दिया गया है 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ। फोटो और वीडियो दोनों ही क्वालिटी क्लास-लीडिंग मानी जा सकती है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

Samsung Galaxy S25 FE One UI 8 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है और कंपनी ने वादा किया है कि इसमें 7 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। यानी एक बार लेने के बाद आपको लंबे समय तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी का भरोसा रहेगा।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy S25 FE को चार कलर्स में लॉन्च किया गया है – Icy Blue, Jet Black, Navy और White

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $650 (लगभग ₹57,300) रखी गई है।
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट $710 (लगभग ₹62,600) में मिलेगा।
  • 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी कंपनी जल्द देगी।

भारतीय मार्केट में इसकी आधिकारिक कीमत और सेल डेट बहुत जल्द घोषित होने वाली है। इसके साथ ही Samsung, इस फोन के खरीदारों को 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी उपलब्ध रिपोर्ट्स और आधिकारिक घोषणाओं पर आधारित है। किसी भी खरीदारी से पहले कंपनी की वेबसाइट या अधिकृत स्टोर से विवरण अवश्य जांच लें।

Honor MagicBook 14 (2025) और MagicPad 3 ग्लोबल लॉन्च: Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर 1TB SSD स्टोरेज और 60Wh बैटरी

iPhone 17 Pro : कीमत बढ़ी लेकिन मिलेगा डबल स्टोरेज, जानें लीक में क्या खास है

SATISH KUMAR

मेरा नाम सतीश कुमार है, टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी लिखना मेरा जुनून है। लोगों तक नए गैजेट्स, कारोबार की खबरें और मनोरंजन की जरूरी बातें आसान और भरोसेमंद अंदाज़ में पहुँचाना मेरा मकसद है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now